- Hindi News
- सफाई कर्मी ने पास बुक चुराई, 10 हजार निकाले
सफाई कर्मी ने पास बुक चुराई, 10 हजार निकाले
शिमला | लोअरबाजार की यूनानी हेल्थ सेंटर में सफाई कर्मचारी ने बैंक पास बुक चोरी कर दस हजार रुपए निकाले। इससे पहले कि पैसे खर्च कर पाता हेल्थ सेंटर के अन्य कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया। रमेश कुमार बैंक की पास लेकर हेल्थ सेंटर आया था। उसने पास बुक को टेबल पर रखी। दोपहर को जब पैसे निकालने के लिए जाने लगा तो रमेश ने पास बुक गुम थी। इस दाैरान महिला कर्मचारी ऊषा शर्मा ने भी बताया उनका पर्स भी गायब है। पता चला की सेंटर का सफाई कर्मचारी जाने के बाद लौटा नहीं है। रमेश उसे बाजार में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जहां उसने जुर्म कबूल कर लिया।