- Hindi News
- गेयटी में 22 से लगंेगी बच्चों के लिए हॉबी क्लासिज
गेयटी में 22 से लगंेगी बच्चों के लिए हॉबी क्लासिज
भाषाएवं संस्कृति विभाग और ड्रामाटिक सोसाइटी शिमला द्वारा गेयटी में 22 दिसंबर से एक महीने के लिए स्कूली बच्चों के लिए हॉबी क्लासिज लगाने जा रही है। जिसमें एक महीने में बच्चों को अभिनय , शास्त्रीय नृत्य, समकालीन नृत्य, चित्रकला और व्यर्थ समान से आर्ट एंड क्राफ्ट की चीजों के बनाना सिखाया जाएगा। इसमें आठ वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र छात्राएं भाग ले सकते है। वहीं छात्रों की संख्या को देखते हुए कक्षाएं 22 फरवरी तक बढ़ाई जा सकती है। भाषा संस्कृति विभाग के निदेशक अरूण शर्मा ने कहा कि यह कक्षाएं नो प्रोफिट और नो लोस पर लगाई जाएंगी। इसमें प्रत्येक कक्षा का शुल्क 300 रुपए प्रतिमाह रखा गया है। प्रत्येक विषय की कक्षा छात्रों की न्यूनतम संख्या 40 निर्धारित की गई है। इन कक्षाओं में भाग लेने के लिए छात्र गेयटी के कार्यालय में 15.12.2014 तक संपर्क कर सकते है। आवेदक पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 20.12.2014 रखी गई है। निदेशक अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों, कला शिल्प की सामग्री की प्रदर्शनी और नृत्य नाटक का मंचन गेयटी प्रेक्षागृह में किया जाएगा।