पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में उठाए जाएंगे अिधवक्ताओं के मुद‌‌्दे समस्याएं

सम्मेलन में उठाए जाएंगे अिधवक्ताओं के मुद‌‌्दे समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | प्रदेशकांग्रेस कमेटी विधि विभाग की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन आईएन मेहता विशेष रूप से रहे। बैठक में पार्टी को मजबूत करने अधिवक्ताओं से जूडे मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विधि विभाग जल्द ही प्रदेश के अधिवक्ताओं का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर को राज्य स्तरीय सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री विधि मंत्री को प्रदेश के अधिवक्ताओं की समस्याओं मुद्दों से अवगत करवाया जाएगा।इस बैठक में अधिवक्ता यश वर्धन सिंह चौैहान, विधि विभाग की महासचिव महिमा नेगी चौहान, पवन नडडा, विरेंद्र मनकोटिया, मनमीत सिंह राठौर, मुनीष कटोच, कंवर नरेंद्र सिंह, सुभाष नेगी, बलदेव नेगी, प्रेम नेगी, दिनेश चंदेल, ज्ञान कैंथला और कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।