पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली में आयोजित समावेशी वित्त भारत शिखर सम्मेलन 2014 में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन को सम्मािनत किया गया।

भास्कर न्यूज | शिमला

हिमाचलप्रदेश को देश भर के सभी सहकारी बैंकों में भारत का सर्वश्रेष्ठ सहकारी बैंक पुरस्कार प्रदान किया गया है। नाबार्ड की ओर से सहायता प्राप्त ‘इंक्लूसिव फाइनेंस इंडिया सेक्टरेट’ और जीआई जैड (जर्मन संघीय सरकार के स्वामित्व वाले अंतर्राष्ट्रीय उद्यम) ने जानकारी दी है कि वर्ष 2014 के लिए गठित निर्णायक समिति ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को सूचना प्रौद्योगिकी और इसके कार्यांवयन श्रेणी के तहत (इंक्लूसिव फाइनेंस इंडिया आवार्ड) चयनित किया है। यह चयन बैंक के आसाधारण विकास, बेहतर प्रदर्शन एवं प्रभावी प्रशासन और प्रबंधन के आधार पर किया गया।

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन ने नाबार्ड के मुख्य महा प्रबंधक पी. सतीश से नई दिल्ली में आयोजित समावेशी वित्त भारत शिखर सम्मेलन 2014 में यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैंक को यह पुरस्कार प्रदेश भर में बैंक शाखाओं में नई सूचना प्रौद्योगिकी अपनाने और इसके सफल कार्यांवयन के लिए मिला है। उन्होंने बैंक प्रबंधन कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई दी। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी दिया।