पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 सालों से नहीं बना एंबुलेंस रोड

20 सालों से नहीं बना एंबुलेंस रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णानगरवार्ड में लालपानी से बाईपास रोड के लिए बनने वाले एबुलेंस रोड का निर्माण 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। एबुलेंस रोड का निर्माण लटका होने के बारे में पार्षद रजनी सिंह ने मंगलवार को आयुक्त पंकज राय को दी। आयुक्त पंकज राय ने पांच वार्ड के पार्षदों और संबंधित वार्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी इसी बैठक के दौरान रजनी ने एंबुलेंस रोड के निर्माण में देरी का हवाला दिया और इसके निर्माण को जल्द पूरा करने की मांग की। ताकी लोगों को रोड की सुविधा मिल सके।

बैठक के दौरान उन्होंने पार्षद की ओर से प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों को शुरू किए जाने की भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में अभी एक भी कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस मामले में आयुक्त पंकज राय ने अधिकारियों से कार्यों के स्टेट्स के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। आयुक्त पंकज राय ने अधिकारियों को भी वार्डों में चल रहे कार्यों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

इन पार्षदों ने की विकास कार्यों को लेकर चर्चा

बैठकके दौरान जाखू वार्ड के पार्षद मनोज कुठियाला, बेनमोर पार्षद अनूप वेद, लोअर बाजार पार्षद भारती सूद, रामबाजार पार्षद सुषमा कुठियाला ने भी आयुक्त को अपने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा इन पार्षदों ने आयुक्त को प्राथमिकता के आधार पर बताए गए कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की।