पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िमस फेिमना इंडिया कॉन्टेस्ट में नताशा का चयन

िमस फेिमना इंडिया कॉन्टेस्ट में नताशा का चयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकी बेटी नताशा सिंह मुंबई में होने वाली एफबीबी फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनके अलावा प्रदेश की रहने वाली निहारिका, आंचल और अंकिता भी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। नताशा सिंह इससे पहले मिस हिमाचल भी रह चुकी हैं।

मुंबई में 28 फरवरी से मिस इंडिया प्रतियोगिता होगी। ऐसे में उनका अगला लक्ष्य मिस इंडिया प्रतियोगिता है। घुमारवीं की रहने वाली नताशा सिंह बीटेक की स्टूडेंट हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिनाेरवा पब्लिक स्कूल घुमारवीं से पास की है। स्कूल के समय से ही वह मॉडलिंग में आगे रही। इसके बाद उन्होंने मिस हिमाचल प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उन्हें विजेता घोषित किया गया है।

प्रदेश की निहारिका, अांचल और अंकिता भी लेंगी हिस्सा

नताशा सिंह ने भास्कर से विशेष बात में कहा कि उनका सपना मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतना है। वह इसके लिए मेहनत कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि वह इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज करेगी। उनका कहना है कि उनका पहले से सपना रहा है कि वह इस तरह के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएं। यह मौका उन्हें मिला है, मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि हैं। नताशा सिंह का कहना है कि वह बॉलीवुड में भी एंट्री करेगी।