समरेश को 6 लाख देगी सरकार
समरेश को 6 लाख देगी सरकार
शिमला | दक्षिणीकोरिया में चल रही एशियन खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाले हिमाचल के शूटर सरमेश को राज्य सरकार 6 लाख रुपए देगी। मुख्यमंत्री ने जंग को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस कामयाबी से प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। समरेश जंग सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। एयर पिस्टल शूटिंग के विशेषज्ञ हैं। इससे पहले वे 2006 में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पांच स्वर्ण, एक रजत पदक तथा एक कांस्य पदक जीता था। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार उपलब्धियों से प्रदेशवासियों को गौरव के क्षण देने के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है।