- Hindi News
- आरोपी के बताए पते से पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
आरोपी के बताए पते से पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
रामबाजारमें स्थित एक घर में चाेरी मामले में सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने दिल्ली से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर दो दिन पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। अारोपी ने वहां पहुंचने पर दो पते बताए थे। इसके आधार पर पुलिस ने समीपुर और त्रिलोकपुरी में स्थित दो घरों में छापामारी की। जहां से पुलिस की टीम ने एक किलो चांदी और 30 हजार रुपए की नगदी बरामद कर ली है।
डीएसपी बलबीर जसवाल ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने चांदी काे अपने रिश्तेदार के पास गिरवी रखा था। उसने एक किलो चांदी को गिरवी रख कर अपने रिश्तेदार से 41 हजार लिए थे। पुलिस ने राम बाजार में जुलाई महीने में हुई चोरी के मामले में विवेक उर्फ विक्की को कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार किया था। आरोपी ने दीपक के घर से एक किलो चांदी और 40 हजार रुपए नगद चुराए थे। आरोपी 25 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी विवेक चोरी के अन्य मामलों में संलिप्त है।
इस मामले के सुलझने के बाद पुलिस इसे चोरी के अन्य मामलों में भी पूछताछ करेगी। अभी चल रही पूछताछ के दौरान आराेपी ने बताया कि वह नशे में चोरी की वारदातों को अंजाम देेता था इस कारण उसे क्षेत्र के बारे में नहीं बता सकता है। पुलिस अन्य मामलों में ट्रांसफर करने के बाद आरोपी को मौका वारदात पर लेकर घर की पहचान कराएगी।