पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 45 की उम्र के बाद भी करुणामूलक नौकरी

अब 45 की उम्र के बाद भी करुणामूलक नौकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलमेंसरकारी कर्मचारी के निधन के बाद उनके परिजन को चतुर्थ श्रेणी में करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए 45 साल की आयु पूरी होने के बाद भी पात्र होंगे। मंत्रिमंडल ने पांच मेगावाट कुरपन जल विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए मैसर्ज तारिणी इलेक्ट्रिक पावर लिमिटेड के पक्ष में कुल्लू जिले में सरकारी भूमि पट्टे पर देने का निर्णय लिया। इस कंपनी को पट्टा नियमों के अनुरूप 40 वर्षों के लिए भूमि दी जाएगी और प्रत्येक पांच वर्ष बाद 5% की वृद्धि की जाएगी। वित्त विभाग में संसाधन सृजन प्रकोष्ठ के गठन का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आयु सीमा में राहत दे दी गई है।

प्रदेश में स्पाइस पार्क बनाने के लिए हिप्र कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 10 एकड़ भूमि को भारतीय स्पाइस बोर्ड को लीज पर देने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल में कैल केे कोन का परमिट शुल्क 500 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया, यह पहले पहले 1000 रु. प्रति क्विंटल किया था। कैल कोन के निर्यात शुल्क में वृद्धि के कारण कैल कोन के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है।

{सुन्नी और धर्मशाला में दशहरा जिला स्तरीय होगा, सरकार ने बढ़ाया दर्जा

{गैर-उत्पादक डीलरों देश में निर्मित विदेशी बोतलबंद स्पिरिट के अंतरराज्यीय विक्रय के लिए नया लाईसेंस मिलेंगे।

{प्रदेश वैट का सरकारी लेन-देन के लिए कोई भी राष्ट्रीयकृत बैंक ट्रेजरी बैंक की तरह कार्य कर सकता है।

{हिमफैड को मार्जन मनी के तौर पर 40 करोड़ की वित्तीय सहायता

{शिमला जिला के झंडुला में महिलाओं के लिए क्षेत्रीय व्यावसायिक संस्थान बनाने के लिए भूमि लीज पर दी

{कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में साइंस सेंटर बनाने के लिए भूमि हस्तांतरित करने को स्वीकृति प्रदान की गई।

{मैहतपुर-ऊना-झलेड़ा-अंब सड़क पर पुलों, सम्पर्क मार्गों को चौड़ा करने के लिए काम शीघ्र आवंटित होंगे

{कांगड़ा के ईनएनसी को स्वां तटीकरण, छौंछ खड्ड अन्य कार्यों के साथ साथ फिन्ना सिंह, सिद्धाता और शाह नहर परियोजनाओं का कार्य भी सौंपा।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले