पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडाघाट में गैंगरेप, पीड़िता आईजीएमसी में दाखिल

कंडाघाट में गैंगरेप, पीड़िता आईजीएमसी में दाखिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंडाघाटपुलिसथाना की चौकी चायल के तहत एक गांव में गैंगरेप और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। मामला 16 सितंबर का है, जिसका खुलासा वीरवार को हुआ है। पुलिस के अनुसार पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं है। आईजीएमसी में उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनका नजदीकी रिश्तेदार चार लोगों के साथ कुछ दिन पहले उनके घर आया। उनकी बेटी से मारपीट दुष्कर्म को अंजाम दिया और धमकी देकर भाग गया। शिकायत पर कंडाघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आईओ एएसआई जियालाल 25 सितंबर को आरोपियों को गिरफ्तार करने गए हैं। पुलिस ने मामले की पुष्टि की, लेकिन आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में भी एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

पीड़िता सदमे में

सोलन के एसपी रमेश छाजटा ने बताया कि पीड़िता की मां बहन की शिकायत पर कार्रवाई हो रही है। वहीं थाना प्रभारी कंडाघाट तपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पीड़िता आईजीएमसी शिमला में सदमे की हालत में है। उसके बयान लेने के लिए पुलिस तीन बार अस्पताल जा चुकी है, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी।