पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्कों के जीर्णोद्धार को आगे आए पार्षद

पार्कों के जीर्णोद्धार को आगे आए पार्षद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबबच्चों को पार्कों में टूटे हुए झूले देखकर निराश नहीं होना पड़ेगा और ही बुजुर्गों को टहलने के लिए सड़कों पर जाने की जरूरत होगी। पार्षदों ने पार्कों को ठीक करने का जिम्मा उठा लिया है। अपने वार्डों के साथ-साथ पार्षद नगर निगम शिमला के तहत आने वाले सभी पार्कों को सुधारने के लिए आगे आए हैं। इसके लिए पार्षद जहां आपसी सहयोग मांगने लगे हैं, वहीं इस बार पेश होने वाले नगर निगम बजट में भी पार्क बनाने के लिए विशेष बजट मांगा है। भास्कर की मुहिम को सराहते हुए पार्षदों ने नगर निगम को नए पार्क बनाने के लिए कई स्थान भी सुझाए हैं। वहीं पुराने पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए बजट की डिमांड कर दी है। जल्द ही पार्कों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा। सभी पार्षदों ने भास्कर की पहल को सराहते हुए अब पार्कों को ठीक करवाने का जिम्मा उठाया है। इसकी शुरूआत शिमला शहर के सबसे बडे़ पार्क रानी झांसी से शुरू हो चुकी है। इस पार्क के जीर्णोद्धार के लिए पार्षदों ने टूरिज्म विभाग की मदद ली है।

मैने अपने वार्ड के साथ-साथ शहर में नए पार्क बनाने के लिए निगम पदाधिकारियों से बात की है। नए बजट में पार्कों के लिए विशेष बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। इसके बाद शहर में पार्कों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें सामाजिक संस्थाओं की मदद भी ली जाएगी। हम प्रयास कर रहे है कि अपने वार्ड में ज्यादा से ज्यादा पार्क विकसित करें। नगर निगम से पूरी उम्मीद है कि वार्ड में पार्क बनाए जाएंगे।

पार्षद सुरेंद्र चौहान

अभी तक मेरे वार्ड में कोई पार्क नहीं था, मगर अब पार्क बनाने के लिए मुहिम शुरू कर दी गई है। बजट में निगम को ढली और इंदरनगर में दो पार्क बनाने के लिए सुझाव दिए गए हैं। इसके लिए बजट का प्रावधान निगम को करना होगा। वार्ड में पार्क बनाना ही अब मेरी प्राथमिकता है। पार्क में जहां बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान मिलता है, वहीं लोगों को स्वच्छ हवा में सैर करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

पार्षद शेलेंद्र चौहान

मेरे वार्ड में पार्क नहीं है। अब मेय फिल्ड में पार्क बनाने को लेकर निगम पदाधिकारियों से बात की गई है। इस वित्त वर्ष में नया पार्क बनाया जाएगा। इससे बच्चों को खेलने के लिए काफी लाभ होगा। इसके लिए एक मांग पत्र सौंप दिया गया है। यदि वित्त वर्ष में बजट नहीं मिलेगा तो सामाजिक संस्थाओं से संपर्क किया जाएगा।

पार्षद कल्याण धीमान

मेरे वार्ड में शहर का सबसे बड़ा पार्क रानी झांसी है। मैने इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें झूले बैंच लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त क्यारियों में भी फूल लगाने का कार्य चल रहा है। दौलत सिंह पार्क की हालत ठीक करवा दी गई है। यूथ क्लब पार्क जीर्णोद्धार के लिए भी जेई से अस्टिमेट बनवा दिया है।

पार्षद भारती सूद

मेरे वार्ड में एक चिल्ड्रन पार्क है। इसके जीर्णोद्धार के लिए जेई से अस्टिमेंट तैयार करवाया गया है। ही मेरी प्राथमिकता होगी। इसके जीर्णोद्धार के लिए निगम से बजट मांगा गया है, यदि बजट कम पड़ता है तो सामाजिक संस्थाओं से बातचीत करके इन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाएगा।

पार्षद सुशांत कपरेट

पार्कों को लेकर भास्कर की चलाई गई मुहित सराहनीय है। मेरे वार्ड में नया पार्क बनाने को लेकर जमीन की तालाश की जा रही है। पुराने पार्कों के जीर्णोद्धार पर भी जोर दिया जा रहा है। निगम के तहत आने वाले सभी पार्कों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी जाएगी।

पार्षद अनूप वैद

मेरे वार्ड में झाखू मंदिर के पास एक पार्क है। इसमें बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। वहीं बुजुर्गों के लिए भी बैंच लगाए जा रहे हैं। नया पार्क बनाने के लिए जगह तालाश की जा रही है। इसके लिए बजट का प्रावधान निगम को करना होगा। वार्ड में पार्क बनाना ही अब मेरी प्राथमिकता है।

पार्षद मनोज कुठियाला

मेरे अपने वार्ड में तीन पार्क बनाए हैं। इसमें एक सीपीडब्ल्यूडी की जमीन पर एक स्कूल में है। अब यह पार्क इन्हें सौप दिए गए हैं। इसकी हालत ठीक है। वहीं अब नाभा में नया पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए निगम से बजट मांगा गया है। नए वित वर्ष में पार्क का निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

पार्षद शशि शेखर