- Hindi News
- परिवहन मजदूर महासंघ ने पुलिस एसोसिएशन के बयानों की निंदा की
परिवहन मजदूर महासंघ ने पुलिस एसोसिएशन के बयानों की निंदा की
शिमला | भारतीयपरिवहन मजदूर संघ ने पुलिस एसोसिएशन द्वारा दिए जा रहे बयानाें की कड़ी निंदा की है। इसमें परिचालक अपनी ड्यूटी में सरकारी आदेशों की अनुपालना कर रहा था। सुविधा के संदर्भ में परिचालक का कोई रोल नहीं होता। भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि पुलिस के गल्त तरीके से गाड़ी बाउंड की गई। इससे यात्रियों को भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इस बात को छिपाने के लिए पुलिस एसोसिएशन गलत बयानबाजी कर रही है। जो कटौती उनकी होती है यह प्रदेश सरकार का निर्णय है। इसमें बस के ड्राइवर और कंडक्टर के उपर आरोप लगाना गलत है। महेश शर्मा का कहना है कि यदि उन्हें लगता है कि उनके साथ गलत हो रहा है तो वे अपनी इस कटौती को बंद करवा दें और निगम बसों में टिकट लेकर अपने विभाग में पहले की तरह रिफंड करवाते रहें।