पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस में भर्ती होंगे 1500 कॉन्स्टेबल, 15 मार्च तक भर्ती के आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला. यदि आपकी उम्र 18 साल 25 साल के बीच है और आप 12 वीं पढ़े हैं। आप पुलिस विभाग में भर्ती होना चाहते हैं। एससी/एसटी और ओबीसी के लिए उम्र 18 से 25 के बीच होनी चाहिए तो अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखिए और फिजिकल एक्सरसाइज शुरू कर दीजिए। पुलिस डिपार्टमेंट ने 1500 कॉन्स्टेबलों की भर्ती का खाका तैयार कर लिया है। 1200 पुरुष और 300 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे।
पुलिस भर्ती 25 मार्च से 30 अप्रैल तक होंगी
यह भर्ती शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर, ऊना, चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा सभी जिलों के कैंडीडेट्स के लिए होगी। पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा सभी जिलों में 25 मार्च से 30 अप्रैल तक होंगी। शारीरिक परीक्षा में पास होने वाले कैंडीडेट के लिए पुलिस डिपार्टमेंट 8 मई को लिखित परीक्षा लेगा। विभाग की योजना है कि सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1 अप्रैल 2017 तक सभी सिलेक्ट कॉन्स्टेबलों को पोस्टिंग दी जाए।
15 मार्च तक आवेदन
एडीजीपी हेडक्वार्टर एपी सिद्धीकी ने बताया कि कॉन्स्टेबलों की भर्ती शुरू करने से पूर्व की जो भी तैयारियां होती हैं, वह हम पूरी कर चुके हैं। कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए पुलिस महकमा एक दो दिन में विज्ञापन जारी करने वाला है। भर्ती के लिए इच्छुक कैंडीडेट 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी के लिए एज लिमिट की कट ऑफ डेट भी 1 फरवरी तक फिक्स कर ली गई है। फिजिकल मेजरमेंट और फिजिकल एफीशेंसी टेस्ट 25 मार्च से 30 अप्रैल तक लिए जाएंगे।
280 दिन की होगी बेसिक ट्रेनिंग
फिजिकल मेजरमेंट में कैंडीडेट की हाइट और छाती नापी जाती है, जबकि फिजिकल एफीशेंसी टेस्ट में दौड़ करवाई जाती है। यह परीक्षाएं पास करने के बाद सलेक्टेड कैंडीडेट का 8 मई को रिटन टेस्ट करवाया जाएगा। सेलेक्ट हुए कैंडीडेट का 10 जून से 25 जून तक मेडिकल एग्जामिनेशन और कैरेक्टर वेरीफिकेशन होगा। 27 जून से 30 जून तक चयनित कैंडीडेट को अप्वाइंटमेंट लेटर जारी होगा। कुछ अगर तय कार्यक्रम के अनुसार चला तो सलेक्ट कैंडीडेट को 1 जुलाई से 280 दिन की बेसिक ट्रेनिंग के लिए पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में भेजा जाएगा।
21 मई से होंगे इंटरव्यू

पुलिस डिपार्टमेंट सभी जिलों में आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट 20 मई से 20 मई के बीच निकाल देगा। सभी परीक्षाएं अगर तय प्रारूप के अनुसार होती रही तो 21 मई से 5 जून तक इंटरव्यू लिए जाएंगे। उसके बाद फायनल रिजल्ट निकाला जाएगा।
खबरें और भी हैं...