सरकाघाट. सरकाघाट उपमंडल की दुर्गम ग्राम पंचायत टौरखोला के जरेड़ गांव के अंक्रात लखरवाल को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एसएल नरसिममंहन ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया है। अक्रांत लखरवाल को यह सम्मान नवोदय विद्यालय डूंगरी (हमीरपुर) में 12वीं की परीक्षा (कला संकाय) में 97.2 प्रतिशत अंक लेकर पूरे देश भर में प्रथम स्थान आने को लेकर दिया गया है।
गोल्ड मेडल का मिला सम्मान
बीते दिन नोयडा की जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित नवोदय राष्ट्रीय एकता समागम एवं संप्रदाय बारिका हाईटैक समिति द्वारा सिलपुरम (हैदराबाद) आंध्रा प्रदेश के राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल देकर प्रदान किया गया। अक्रांत की इस कामयाबी से प्रदेश के साथ-साथ जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से संबंधित अंक्रात लखरवाल के पिता विनोद लखरवाल ने बताया कि अंक्रात बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों, खेलों में भी अव्वल रहा है।
फैमिली को कामयाबी का श्रेय
वर्तमान में अक्रांत दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजूएशन कर रहा है। अक्रांत लखरवाल ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता, दादा सोहन सिंह सैन, अपने सभी अध्यापकों को दिया है। आक्रांत को इस कामयाबी को लेकर जेएनबी के कमीशनर विश्वजीत कुमार, एचआरडी डॉ. सुभाष खुटिया सहित देश-प्रदेश की हस्तियों से बधाइयां मिल रही है। अंक्रात की इस कामयाबी को लेकर क्षेत्र भर के राजनेताओं, विभिन्न समाजिक संगठनों ने बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उसे राज्य स्तरीय सम्मान देने की मांग की है।