बजट में रखी जाए पेंशनरों की मांगें
शिमला| पेंशशनरवेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है उनकी मांगों को 2016-17 के बजट में रखा जाए। एसोसएिशन के सचिव हरिचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री वीरभद्र से मुलाकात की। उन्होंने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि दिसंबर 2014 में सुंदरनगर में हुए जनरल हाउस में उन्हें बताया गया था कि मांगों को पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक इसको पूरा नहीं किया गया है। उनका कहना है कि 5, 10 और 15 फीसदी पैंशन 65,70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों की बढ़ाई जाए।