पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत प्रतिनिधियों को दिया पानी की शुद्धता का प्रशिक्षण

पंचायत प्रतिनिधियों को दिया पानी की शुद्धता का प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| बीडीओऑफिस सोलन में मंगलवार को ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों समेत विभागीय कर्मचारियों के लिए पानी की शुद्धता के महत्व को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता आईपीएच शिमला के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने की। इस दौरान प्रतिभागियों को पानी के नमूनों की जांच का प्रशिक्षण करना बताया गया। सुमित सूद ने प्रतिभागियों को जल की शुद्धता का महत्व और अशुद्ध जल से होने वाले रोग, उनके बचाव, जल प्रबंधन फील्ड टेस्ट किट के नमूनों के प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे प्राकृतिक स्रोत सूखते जा रहे हैं और भूमि जल स्तर घटता जा रहा है। इससे भविष्य में पीने के पानी की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में जल प्रबंधन एक ऐसा उपाय है जिससे आने वाली पीढिय़ों के लिए पानी बचाया जा सकता है। कार्यशाला में सोलन, कुनिहार, धर्मपुर के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...