तहबाजारियों पर चला निगम का डंडा
अवैधअतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत नगर निगम ने मंगलवार को लोअर बाजार में तहबाजारियों, दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की। निगम ने सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर सामान बेच रहे चार तहबाजारियों का सामान जब्त किया। इसके साथ ही चार दुकानदारों के चालान किए गए। इन दुकानदारों ने जरूरत से अधिक सामान बाहर सजा रखा था। तहबाजारी निरीक्षक ओपी ठाकुर के नेतृत्व में निगम की टीम ने लोअर बाजार में दबिश की। टीम को देखकर व्यापारियों और तहबाजारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार दुकानों के बाहर से सामान हटाने तो तहबाजारी सामान समेटने में जुट गए। टीम ने बाजार में चार दुकानदारों की दुकानों पर अोवर हैंगिंग पाई और उनके चालान किए गए। इसी तरह चार तहबाजारी फल बेचते हुए हुए। इन पर कार्रवाई करते हुए निगम ने फलाें को जब्त कर दिया गया। इन फलों को आश्रम भिजवाया जाएगा।
तहबाजारी इंस्पेक्टर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन से अभियान छेड़ा गया है। यह अभियान जारी रहेगा। निगम की टीम एक दिन छोड़कर बाजार में दबिश देगी और ओवर हैंगिंग सड़क पर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम ओवर हैंगिंग और तहबाजारियों के खिलाफ पहले भी अभियान चला चुका है, बावजूद इसके तहबाजारी व्यापारी बाज नहीं रहे हैं। इसी को देखते हुए अब अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
अतिक्रमणहटाना इसलिए है जरूरी
बाजारमें कई जगह दुकानदार जरूरत से अधिक बाहर सामान फैला देते हैं और वहीं ओवर हैंगिंग भी करते हैं। कई जगह तहबाजारी सामान की पोटली खोलकर दुकान के आगे बैठे रहते हैं। व्यापारियों और दुकानदारों के ऐसा करने से बाजार की सड़क और तंग हो जाती है।
लोअर बाजार में खरीदारी के लिए अकसर की लोगों की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में अतिक्रमण के चलते उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए निगम प्रयासरत तो है, मगर अभी तक इस दिशा में सार्थक प्रयास नजर नहीं रहे हैं।
22 को होगा तहबाजारियों का फैसला
कोर्टने तहबाजारियों को स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के तहत बसाने के आदेश दे रखे हैं। लेकिन निगम इन्हें बसा नहीं पाया है। अब निगम ने 22 फरवरी को बैठक रखी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में तहबाजारियों को बचाने के संबंध में उचित फैसला लिया जा सकता है। निगम ने शहर के करीब साढ़े पांच सौ तहबाजारियों के लिए 800 से अधिक स्थान चयनित कर रखे हैं।
लाेअर बाजार में दुकानदारों का सामान जब्त करते नगर निगम के कर्मचारी।
शिमला में मंगलवार को लाेअर बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाते नगर निगम के कर्मचारी।