प्रदेश में होगा कोल्ड चैन मैनेजमेंट कोर्स
राज्यमें युवाआें को प्रदेश में प्रशिक्षण के बाद नौकरी मिल सके या अपने पांव पर खड़ा हो सके, इसके लिए सरकार ने अब कोल्ड चैन मैनेजमेंट कोर्स करवाने की तैयारी की है।
तकनीकी शिक्षा विभाग ने उद्योगपतियों के प्रस्ताव को सैदांतिक स्वीकृति दे दी है। इसे आईटीआई आैर पालिटेक्निक संस्थानों में शुरू किया जाना है। सेब की पैदावार ज्यादा होने आैर सब्जी उत्पादन ज्यादा होने के कारण आने वाले सालों में हिमाचल में कोल्ड स्टोर काफी खुलने प्रस्तावित है।
इन कोल्ड स्टोर को चलाने से लेकर इनके प्रबंधन के लिए स्किलड युवा हिमाचल से ही मिल सके, इसके लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने शुरूआत की थी।
इसके लिए उन्होंने उद्योगपतियों से प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा था। इनके प्रस्ताव को मंत्री ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है।
क्याहै मैनेजमेंट
राज्यमें सेब का उत्पादन काफी मात्रा में होता है। इसे बाजार में बागवानों को एक ही समय में भेजना पड़ता है। ऐसे में दाम ज्यादा नहीं मिल पाते हैं। कोल्ड स्टोर चैन बनने के बाद बागवान अपने उत्पाद इनमें स्टोर कर सकेंगे।
इसे बाद में जब मार्केट में ज्यादा बेहतर दाम मिलेंगे तो इन्हें बाजार में बेचने से भेज सकेंगे। इन कोल्ड स्टोर को चलाने के लिए भी प्रशिक्षित युवाआें की जरूरत रहती है। साथ ही इनके प्रबंधन के लिए भी काफी डिमांड रहती है। हिमाचल के साथ देश के अन्य राज्यों में भी प्रशिक्षित युवाआें को काफी बेहतर मौके मिल सकते है।
अभी एचपीएमसी सहित निजी कंपनी के है कोल्ड स्टोर
हिमाचलमें वर्तमान में कोल्ड स्टोरों की संख्या काफी है। एचपीएमसी के साथ अदानी आैर देवभूमि कंपनी के कोल्ड स्टोर हैं। आने वाले सालों में निजी से लेकर सरकारी क्षेत्र में भारी संख्या में कोल्ड स्टोर बनने की उम्मीद है। यहां पर हिमाचल के युवाआें को ही रोजगार मिल सके, इसके लिए नया प्रस्ताव तैयार किया गया है।
^उद्योगपतियों के प्रस्ताव पर इसे मंजूरी दे दी है। इसे राज्य के आईटीआई आैर पालीटेक्निक संस्थानों में चलाने की तैयारी चल रही है। इससे राज्य के युवाआें को प्रशिक्षण के बाद हिमाचल में ही नौकरी मिल सकेगी, वहीं बागवानों को भी अपनी फसल के बेहतर दाम मिल सकेंगे। जीएसबाली , तकनीकी शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने उद्योगपतियों के प्रस्ताव को दी स्वीकृति