बेडमिंटन चैंपियनशिप: एकल में मंडी के पीआर राणा अव्वल
ऊना: प्रदेश स्तरीय मास्टर्स बेडमिंटन स्पर्धा के विजेताओं को सम्मानित करते चीफगेस्ट।
स्पोर्ट्स रिपोर्टर |ऊना
स्थानीयइंडोर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय मास्टर बेडमिंटन चैंपियनशिन के 65 आयु वर्ग का खिताब मंडी के पीआर राणा ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शिमला के मोती लाल को सीधे सैटों में पराजित किया। इसी तरह 60 आयु वर्ग में एकल का खिताब मंडी के विद्यासागर शर्मा ने जीता। उन्होंने सोलन के हरिदत्त को 21-9 21-12 से हराया। जबकि युगल वर्ग में मंडी के पीआर राणा सागर शर्मा की जोड़ी विजेता बनी। उन्होंने ऊना के डॉ. हेमराज और ब्रिज मोहन की जोड़ी को 21-4 21-0 से हराया। इसी तरह 55 आयु वर्ग में एकल का खिताब बिलासपुर के आरएस राजपूत ने अपने नाम किया।
जबकि सोलन के बीके जोशी उपविजेता रहे। इसी वर्ग में युगल का खिताब कुल्लू के प्रवीन और सुरेश की जोड़ी ने जीता। उन्होंने फाइनल में मंडी के जितेंद्र प्रदीप को पछाड़ा।
50 आयु वर्ग में एकल का खिताब शिमला के चंद्रशेखर ने जीता। सोलन के एसआर भाटिया उपविजेता रहे। इसी वर्ग के युगल में चंद्रशेखर एसआर भाटिया की जोड़ी विजेता बनी। उन्होंने फाइनल में मंडी के कमलेंद्र गुप्ता बीडी मोदगिल को पराजित किया। 45 आयु वर्ग के एकल में सोलन के कमल नेगी विजेता और हमीरपुर के देसराज पटियाल उपविजेता रहे। जबकि युगल का खिताब सोलन के पीडी कौशल कमल की जोड़ी ने जीता। उन्होंने फाइनल में मंडी के कमलेंद्र बीडी मोदगिल को पराजित किया।
40आयु वर्ग एकल में ऊना के कोमल ने जीता
इसीतरह 40 आयु वर्ग में एकल का खिताब ऊना के कोमल मालिक ने जीता। उन्होंने फाइनल में कांगड़ा के विश्वनाथ मनकोटिया को 13-21, 21-13 21-11 से पछाड़ा। जबकि युगल का खिताब मंडी के रतन सिंह सतविंद्र ने अपने नाम किया। उन्होंने सोलन के दीपक और मोहित की जोड़ी को 21-7 21-13 से हराया। इसी तरह 35 आयु वर्ग में एकल का खिताब शिमला के जितेंद्र ने जीता। उन्होंने फाइनल में बिलासपुर के कपिल को सीधे सेटों में 21-16 21-13 से मात दी। जबकि युगल वर्ग में मंडी के सतविंद्र अतुल की जोड़ी विजेता रही। उन्होंने फाइनल मुकाबले में कांगड़ा के नवीन आचार्य की जोड़ी को 21-15 और 21-12 से पराजित किया। समापन पर चाणक्य डेयरी के महाप्रबंधक एमएल धीमान बतौर चीफगेस्ट पधारे। उन्होंने विजेता उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए। चीफगेस्ट ने चैंपियनशिप के आयोजकों को 25 हजार रुपए प्रदान किए।
यहरहे मौजूद
इसमौके पर बेडमिंटन संघ के प्रदेश सचिव टीएल वालिया, अशोक ठाकुर, आरएस रंधावा, जर्नादन त्रिपाठी, संजय शुक्ला, पंकज कौशल, अश्विनी जैतक, महेंद्र सैणी, डॉ. हेमराज शर्मा, संतोख अरोड़ा, दिलावर सिंह, राम सिंह, जगतार सिंह, तनुज, डॉ. कोमल मलिक, संजीव शर्मा, डॉ. एसके बंसल, पंकज मेहता, सुनील राव और आरुष समेत कई अन्य उपस्थित रहे।