पूर्व सैनिकों ने उठाए पेंशन के मुद्दे
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
ऑलइंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेल्फेयर एसोसिएशन रामपुर जोन की मासिक बैठक अध्यक्ष ओगम राम भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन और मेडिकल भत्ते को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को महासचिव मोहन सिंह ठाकुर ने ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेल्फेयर एसोसिएशन की 18 जनवरी को जिला स्तरीय गठित समिति के बारे में अवगत करवाया। अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत कर्मचारियों का बैठक में आने के लिए समिति ने अभिनंदन किया।
अध्यक्ष ओगम राम ने बताया कि शिमला में एडवांस स्टडी संस्थान के निकट सेंट्रल गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम की डिस्पेंसरी के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। डिस्पेंसरी का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया जाएगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें केंद्रीय सेवानिवृत कर्मचारियों के हित में लागू होने वाली हैं। संभवत आगामी बजट सत्र के उपरांत यह सिफारिशें शुरू हो जाएगी। जिला प्रेस सचिव सीआर कौशल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
ये रहे मौजूद
बैठकमें नारायण सिंह, लायक राम नलवा, रामलाल चौहान, केश्व राम, रामदास, दुर्गा सिंह, सिकरू राम, संसार कायथ, ठाकुर सिंह पालसरा सहित करीब 60 सेवानिवृत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।