पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदूषण बोर्ड के जेई से कई घंटों पूछताछ

प्रदूषण बोर्ड के जेई से कई घंटों पूछताछ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अब बोर्ड की तरफ मुड़ी एसआईटी की जांच

क्राइमरिपोर्टर, शिमला

एसआईटीने मंगलवार को पीलिया मामले में संदेह के घेरे में आए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता से पूछताछ की। कई घंटे तक चली पूछताछ में एसआईटी ने जेई से कई सवाल जवाब किए। एसआईटी मामले में अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है। शहर में पीलिया अश्वनी खड्ड के दूषित पानी के सेवन से फैला है। प्रदूषण बोर्ड को काफी पहले से पता था कि मल्याणा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जो पानी खड्ड में छोड़ा जाता है, उसकी क्वालिटी सही नहीं है। सैंपल फेल होने पर बोर्ड ने आईपीएच विभाग को कई बार नोटिस भी भेजे, लेकिन विभाग के प्रति सख्त कार्रवाई नहीं की और ही निगम को जागरूक किया। इसलिए मामले में ठेकेदार समेत आईपीएच विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के बाद एसआईटी ने प्रदूषण बोर्ड की तरफ जांच का रुख किया है। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने बोर्ड के जेई से पूछताछ किए जाने की पुष्टि की है।

निगम,प्रदूषण बोर्ड ने दिया जवाब. प्रदूषणबोर्ड और नगर निगम ने एसआईटी को कुछ प्रश्नों के जवाब दे दिए हैं। मंगलवार को एसआईटी को जवाब मिले। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि दोनों महकमों की तरफ से पूरे जवाब नहीं आए हैं। दोनों को कुछ प्रश्न और भेजे गए हैं और जवाब मांगे गए हैं। पूरे प्रश्नों के जवाब आने के बाद ही एसआईटी अगला कदम उठाएगी।

खबरें और भी हैं...