पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटी सड़कों के निर्माण में लाई जाएगी तेजी: सीएम

छोटी सड़कों के निर्माण में लाई जाएगी तेजी: सीएम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें एक किलोमीटर तक लंबी सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत मनरेगा और संबंधित उपायुक्तों से प्राप्त धनराशि से किया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में छोटी सड़कों के निर्माण में तेजी लाई जाएगी साथ ही उच्च अधिकारियों की निगरानी में इन सड़कों की मरम्मत और रखरखाव भी सुनिश्चित होगा। यह बात मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूल प्रबंधन समितियों द्वारा तैनात किए जा रहे अध्यापकों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जब तक नीति की समीक्षा नहीं हो जाती, इन अध्यापकों की नियुक्ति के संबंध में यथा-स्थिति बनाई रखी जाए।

आयसीमा छह लाख की

सरकारने अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित करने के लिए क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा को 4.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 6.00 लाख रुपये किया गया है।

सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए इस वर्ग के लोगों को प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के पदों में 12 प्रतिशत जबकि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए 18 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

10लाख की ऋण सुविधा

राज्यसरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति में और सुधार लाने के लिए कम ब्याज पर 10 लाख रुपए तक ऋण की सुविधा प्रदान कर रही है। यह जानकारी सामजिक न्याय अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने दी

बैठक में सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, वन, स्वास्थ्य और राजस्व विभागों से संबंध विभिन्न विकासात्मक कार्यों से जुड़े मामले पर चर्चा की। इस पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

बैठकमें यह रहे मौजूद

बैठकमें अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संजय गुप्ता के अलावा मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, जगजीवन पाल,अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष चंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, मुख्य सचिव पी मित्रा, विभागाध्यक्ष और बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड की बैठक में उपस्थित अिधकारी गण।

शिमला में हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र िंसंह ने की।

खबरें और भी हैं...