प्रदर्शनी में 150 से ज्यादा चित्र किए जाएंगे प्रदर्शित
भाषाएवंसंस्कृति विभाग गेयटी ड्रामेटिक सोसायटी की ओर से गेयटी थिएटर में चल रही हॉबी कक्षाओं का समापन 14 फरवरी को किया जाएगा। इसके तहत गेयटी थिएटर में 15 फरवरी को चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। चित्रकला प्रदर्शनी हॉबी कक्षाओं में चित्रकला सीखने वाले बच्चों द्वारा लगाई जाएगी। इसमें लगभग 150 से अधिक चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। चित्रकला प्रदर्शनी के अध्यापकों ने कहा कि बच्चों ने इन हॉबी कक्षाओं के दौरान 2 महीनों के अंदर विभिन्न तरह के चित्रों को बनाया है, जिन्हें प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।
दोदिनों के लिए लगाई जाएगी प्रदर्शनी
विभागकी ओर से यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी को 2 दिनों के लिए लगाया जाएगा, इसमें मुख्य रूप से पोइट्रियेट लैंड स्केप के चित्रों सहित अन्य चित्र शामिल रहेंगे। वहीं पिछले 15 दिसंबर से गेयटी थिएटर में हॉबी कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा था। इस अवसर पर भाषा संस्कृति विभाग की ओर से पांच कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा था। इसमें डांस, एक्टिंग, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट शिल्प कला की कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा था। इसमें शिल्प कला आर्ट एंड क्राफ्ट की कक्षाओं को 1 महीने के लिए लगाया गया था।
स्कूल खुलते ही बच्चों की संख्या कम रह गई
गेयटीथियेटर में संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित हॉबी कक्षाओं में अब बच्चों की संख्या कम हो गई है। शिमला के निजि सरकारी स्कूल खुलते ही बच्चों की संख्या घट गई है। इसके अलावा जिन बच्चों के स्कूल नहीं खुले है वो घूमने निकल गए है। ऐसे में बच्चों ने अब हॉबी कक्षाओं में आना छोड़ दिया है। हॉबी कक्षा के शुरू होने पर प्रत्येक कक्षा में लगभग 150 से अधिक बच्चें भाग ले रहे थे। लेकिन जैसे सत्र आगे बढ़ता गया और बच्चों की छुट्टियां खत्म हो गई तो वहां अब 40 से 50संख्या रह गई है।