पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मटेरनी में होनहारों को किया सम्मानित

मटेरनी में होनहारों को किया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मटेरनी में वार्षिक समारोह में भाग लेते मुख्यातिथि अन्य

सिटी रिपोर्टर|शिमला

राजकीयवरिष्ठ माध्यिमक पाठशाला मटेरनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर जिला सोलन के उच्च शिक्षा उपनिदेशक जीवन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के प्रिंसिपल सहित स्टाफ सदस्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के आंरभ में सबसे पहले स्कूल की पत्रिका ज्ञानदीप के प्रथम संस्करण का विमोचन किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. रूप राम शर्मा ने वार् षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने साल भर में स्कूल में कि गई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद राजस्थानी डांस, किन्नौरी नाटी, पहाड़ी नाटी सहित एक सांग,ग्रुप सांग आकर्षण के केंद्र रहे।

होनहारोंको पुरस्कार देकर सम्मानित किया

मुख्यातिथिने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने होनहारों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली छात्राओं में हेमलता और प्रियंका वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राज्य स्तर पर भाग लेने वाले छात्र कुलदीप और छात्रा सपना को पुरस्कार दिए गए। इसके दसवीं कक्षा के बोर्ड के मैरिट सुची में आने वाले छात्र छात्राओं में भूपेंद्र, वरूण, देवु, स्वीनी, बंटी, उमा को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार दस 12वीं कक्षा के बोर्ड की मैरिट सूची में आने वाली छात्रा मोनिका, प्रीति, चंचला, सीमा, रामप्यारी, नीम चंद, ललिता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रिसिंपल डॉ. रूप राम शर्मा ने बच्चों के अभिभावकों सहित स्टाफ सदस्य का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...