पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क को पक्का करने की मांग लेकर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

सड़क को पक्का करने की मांग लेकर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर | ननखड़ीखंड के तहत आने वाली मझोली टिप्पर पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए प्रधान, उप प्रधान और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सीपीएस स्वास्थ्य नंद लाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिमला में मिला। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष खनोग-मंडोली-सुरड सड़क को पक्का करने, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली टिप्पर का भवन निर्माण करने, ग्राम पंचायत भवन का निर्माण करने, मंडोली शकरेला में खेल मैदान का निर्माण करने सहित कई अन्य मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने खनोग-मंडोली-सुरड सड़क के निर्माण को दस करोड़ रुपये देने और स्कूल भवन सहित खेल मैदान बनाने के लिए भी बजट का प्रावधान करने की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...