पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेयटी थियेटर में 15 को सजेगी चित्रकला प्रदर्शनी

गेयटी थियेटर में 15 को सजेगी चित्रकला प्रदर्शनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला |भाषा एवंसंस्कृति विभाग गेयटी ड्रामेटिक सोसायटी की ओर से गेयटी थियेटर 15 और 16 फरवरी को पेटिंग चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि गेयटी थियेटर में पिछले 15 दिसंबर से हॉबी कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा था। ये कक्षाएं भाषा संस्कृति विभाग की ओर से दो महीने के लिए चलाई गई थी। इन कक्षाओं का भी समापन हो जाएगा। बच्चों ने हॉबी कक्षा में पेटिंग कक्षा में क्या -क्या चीजें सीखी उन्हें बच्चे प्रदर्शित करेंगे।इसमें बच्चों ने जो चीजें बनानी सीखी है उन्हें प्रदर्शनी में रखा जाएगा। इससे पहले भी डांस, एक्टिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट,शिल्प कक्षाओं का आयोजन किया गया। हॉबी कक्षा में काफी संख्या में शहर के स्कूली नौनिहालों ने हॉबी कक्षाओं में रुचि दिखाई है।

खबरें और भी हैं...