ट्रक की चपेट में आया मासूम, मौत
जुखाला | शिमला-हमीरपुरसड़क पर गसौड़ के पास शुक्रवार सुबह 5 साल का एक बच्चा एक ट्रक की चपेट में गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में उसने थाने में सरेंडर कर दिया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोटलू गांव की नीना शुक्रवार सुबह अपनी बेटी अदिति केजी कक्षा में पढ़ने वाले 5 साल के बेटे सूर्यांश को स्कूल छोड़ने जा रही थी। जब्बल पुल के साथ लगते कोटलू शिव मंदिर के पास वह बच्चों के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ब्रह्मपुखर की ओर से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े सूर्यांश को टक्कर मार दी। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है।