लगन के बूते सफलताओं की सीढिय़ां चढ़ रहा है लाल
“वर्किंग लाॅ पुस्तक भी लिखी
डानैंटा द्वारा लिखी गई पुस्तक “वर्किंग ला” भारत वर्ष में पढाई जाती है। इस पुस्तक से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके डा आर पी नैंटा को प्रदेश सरकार द्वार बतौर विशेषज्ञ कानून निर्माण का जिम्मा भी कई बार सौंपा जाता रहा है।
डाॅ. आर पी नैंटा
भास्कर न्यूज |रोहड़ू
कठिनपरिश्रम, सकारात्मक सोच लगन को अपने जीवन का आधार बनाकर लक्ष्य की ओर बढऩे वाले लोग किस तरह से सफलता की बुलंदियों को छू लेते है डा आर पी नैंटा इसकी जीती जागती मिसाल बन गए हैं। रोहड़ू तहसील के खिलाडगी गांव के निवासी डा आर पी नैंटा ने ग्रामीण परिवेश से शिक्षा ग्रहण कर जितनी उपलब्धियां हासिल की है उस पर केवल रोहड़ू वासियों को गर्व है बल्कि उनकी सफलताएं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
लामें हासिल की पीएचडी की उपाधि
ग्रामपंचायत जगोठी के तहत आने वाले खिलाडगी गांव के डा आर पी नैंटा हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के महाप्रबंधक बने हैं। अपने गृह क्षेत्र रोहड़ू में दसवीं तक की शिक्षा ग्रहण करने वाले आर पी नैंटा ने बचपन से ही कठिन परिश्रम, मेहनत लगन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद आगामी शिक्षा के लिए राजधानी शिमला पहुंचने के बाद बी आनर्स, एलएलबी, एल एल एम, पीजीडीपीएम, एवं ला, पीजीडीजे एमसी ला में पीएचडी की उपाधि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से हासिल की।
नैंटा की उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं रुकता अपनी विलक्षण प्रतिभा कठिन परिश्रम के बूते नैंटा ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के कृषि कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान सांगटी के प्रधानाचार्य पद पर कार्य करते हुए सराहनीय कार्य किया। नैंटा अब तक 30 शोध पत्र सात किताबें लिख चुके हैं। आर पी नैंटा के हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का महाप्रबंधक चुने जाने पर केवल उनके पैतृक गांव खिलाडगी के लोग खुश है बल्कि समस्त अप्पर शिमला रोहड़ू के लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।