पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल आश्रम में की खेल मैदान की मरम्मत

बाल आश्रम में की खेल मैदान की मरम्मत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसली में खेल मैदान निर्माण के लिए एकत्रित हुए स्वयं सेवी।

भास्कर न्यूज |रोहड़ू

एनएसएसके 107 स्वयं सेवी सात दिवसीय शिविर में क्षेत्रवासियों को पर्यावरण सरंक्षण, स्वच्छता स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को बाल आश्रम मसली में खेल मैदान की मरम्मत करते हुए स्वयं सेवियों ने उद्यान विकास अधिकारी छौहारा कुशल मेहता से उन्न्त बागवानी के गुर भी सीखे। पीजी कालेज सीमा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में कालेज के स्वयं सेवी निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में विकासात्मक कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। स्वयं सेवी ग्रामीणों के प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की साफ सफाई , रास्तों के निर्माण जैसे कार्यों को करते हुए क्षेत्रवासियों को जागरूक भी कर रहे हैं। कालेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा गोपाल शर्मा ने बताया कि स्वयं सेवी क्षेत्रवासियों को पर्यावरण सरंक्षण ,स्वच्छता, स्वास्थ्य जैसे विषयों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीणों को जल प्रदूषण से होने वाले रोगों के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। इन दिनों राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में फैल रहे पीलिया रोग के कारणों इससे बचने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। अलग अलग विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा सरकारी विभागों की कार्यशैली के बारे में बताया।

खबरें और भी हैं...