संधू और मतियाना में दी एचआईवी की जानकारी
ठियोग | ठियोगउपमंडल के संधू मतियाना में बुधवार को नुक्कड़ नाटकों, गीतों अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों में एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग एड्स कंट्रोल सोसाईटी शिमला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जयेश्वरी कला मंच के कलाकारों ने विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर खंड स्वास्थ्य कार्यालय मतियाना के स्वास्थ्य शिक्षक मोहरसिंह ठाकुर,स्वास्थ्य कार्यकर्ता सतीश शर्मा भी उपस्थित थे।