पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर निकाय अध्यक्षों को सीएम दिलाएंगे शपथ

नगर निकाय अध्यक्षों को सीएम दिलाएंगे शपथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजसंस्थाओं की तर्ज पर पहली बार नगर निकाय के चुने हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष का मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री अध्यक्ष उपाध्यक्षों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

जनवरी में आयोजित हुए नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों में चुने हुए प्रतिनिधियों में जहां पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई जा चुकी है। वहीं नगर निकायों के चुने गए अध्यक्ष उपाध्यक्षों को एक माह बीत जाने के बाद अभी भी पद गोपनीयता की शपथ नहीं दिलाए जाने से अपना कार्यभार नहीं संभाल पाए हैं। प्रदेश सरकार इस बार प्रदेश स्तर पर नगर निकाय के चुने गए अध्यक्ष उपाध्यक्षों का मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करवाकर एक नया अध्याय शुरू करना चाहती है। इसी को लेकर मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा है। जिस पर आने वाली कैबीनेट की बैठक में फैसला हो सकता है।

फैसला जल्द

^नगरनिकाय के चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह पर विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। अतिशीघ्र इस मामलें में निर्णय लिया जाएगा। सुधीरशर्मा, मंत्री, शहरी निकाय

अभी पंचायत प्रधानों को शपथ दिलाने की है परंपरा

प्रदेशकेपंचायतों में चुने गए प्रधान उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह तीन चरणों में मंडी, धर्मशाला शिमला में 13, 15 17 जनवरी को आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रतिनिधियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी कड़ी में नगर निकाय को भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नगर निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी में आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। लेकिन अभी इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलना बाकी है। सीएम की हरी झंडी के बाद ही मामले को कैबीनेट में लाया जाएगा। ताकि अतिशीध्र इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके।

सीएम से हां के बाद कैबिनेट में जा सकता है मामला

प्रदेशके51 नगर निकाय में दस जनवरी को चुनाव हुए थे। एक माह बीत जाने के बावजूद अभी तक अध्यक्ष उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो पाया है। पूर्व में स्थानीय स्तर पर ही नगर निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाता था। लेकिन इस बार अभी तक ऐसे कोई निर्देश नहीं आए हैं। नगर निकाय में भी पंचायतों की तर्ज पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के फार्मूले पर कार्य किया जा रहा है। इस मामले को प्रदेश के कैबीनेट की बैठक में लाने पर विचार किया जा रहा है। ताकि शिमला में नगर निकाय के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सके।

खबरें और भी हैं...