पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अाज से दो दिन और बारिश बर्फबारी

अाज से दो दिन और बारिश-बर्फबारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें दो दिन साफ रहने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। वीरवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वीरवार को प्रदेश के मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फीला तूफान चलेगा जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग की यह चेतावनी बागबानों के लिए राहत भरी मानी जा रही है। सेब की अच्छी फसल के लिए बागबान बर्फ गिरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी से बगीचों में खोई हुई नमी अभी वापस भी नहीं आई थी। लोग अच्छी फसल के लिए मौसम के मेहरबान होने का इंतजार कर रहे थे। बगीचों में नई जान डालने के लिए मौसम आज से करवट बदल रहा है।

खबरें और भी हैं...