जागृति युवा मंडल शकोली की कार्यकारिणी गठित, गोपेश्वर बने प्रधान
शकोली में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग लछमी राम को सम्मानित करते धमून पंचायत के प्रधान बलदेव ठाकुर।
शिमला| जागृतियुवा मंडल कोटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें प्रधान पद पर गोपेश्वर दत्त शर्मा, उपप्रधान प्रतिभा ठाकुर, सचिव मनीषा ठाकुर, सह सचिव अंशुल और कोषाध्यक्ष पद पर अजय ठाकुर और कुमारी सपना का चुना गया है। ऐसे में अब नई कार्यकारिणी विकासात्मक कार्य को बढ़ावा देंगे। आगामी दिनों में कई तरह के सफाई अभियान भी शुरू होंगे। बैठक के बाद जागृति मंडल की ओर से सांस्कृितक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें धमून पंचायत के प्रधान बलदेव ठाकुर ने बतौर मुख्यअितथि शिरकत की। उन्होंने कोटी, शकोली और बघली गांव के बजुर्गों को सम्मािनत किया। इस अवसर पर ज्वाला ज्योति कला संगम शकौली, लक्ष्मी महिला मंडल, जागृति युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवाओं महिलाओं और बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तृित दी। प्रधान बलदेव ठाकुर ने सांस्कृितक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जागृति मंडल को बधाई दी।