वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त एसपी से मिला
शिमला| नवबहारके स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम के अधिकारियों से मिला। ये प्रतिनिधिमंडल सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों से मिला और उन्हें नवबहार में लोगों काे पेश रही समस्याओं से अवगत करवाया। क्षेत्र मेंें बढ़ रहे अवैध डंपिंग के बढ़ते मामलों को उजागर किया। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। उन्होंने बताया कि नवबहार को शहर के बिल्डरों ने डंपिंग स्थान बना दिया है। शहर में भवन निर्माण कार्य में तेजी रही है, लेकिन इसके इससे निकलने वाले मलबे के निपटारे का कोई उचित समाधान नहीं किया गया है।