पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तकनीकी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ाने का किया विरोध

तकनीकी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ाने का किया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|एबीवीपी प्रदेशविवि इकाई ने तकनीकी यूनिवर्सिटी द्वारा सरकारी प्राईवेट काॅलेजों में फीस बढ़ाेतरी के निर्णय की कड़ी आलोचना की है। इकाई अध्यक्ष गौरव अत्री ने कहा है कि जब से प्रदेश मेें कांग्रेस की सरकार बनी है तबसे लेकर आज तक प्रदेश के युवाअों के साथ धोखा करती आई है। लगातार शिक्षण संस्थानों में हजारों गुणा फीस बढ़ाया गया है, प्रदेश के गरीब मध्यम वर्ग के छात्रों का शिक्षण संस्थानों में पढ़ना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि एक ओर प्रदेश सरकार युवाओं को नए नए सपने दिखा रही है, वहीं सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानाें में छात्रों से लाखों रुपए लूट रही है। इकाई सचिव अंकित जम्वाल ने प्रदेश में हजारों गरीब प्रतिभावान छात्र फीस बढ़ोतरी के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं। आज छात्र सरकार की इन युवा विरोधी नीतियों के कारण परेशान है। अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी का खामियाजा सरकार को भरना पड़ेगा। एबीवीपी ने इसके विराेध में आंदोलन की चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं...