पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों पर डाला जा रहा फीस बढ़ोतरी का बोझ: एसएफआई

छात्रों पर डाला जा रहा फीस बढ़ोतरी का बोझ: एसएफआई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|सरकारी प्राइवेटटेक्निकल शैक्षणिक संस्थानों कि फीस में लगातार वृद्धि हो रही है। यह फीस वृद्धि सरकारी प्राइवेट सभी संस्थानों में लगभग एक समान दर से हो रही है। इस लगातार फीस वृद्धि का एसएफआई राज्य कमेटी ने विरोध किया है। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष विवेक राणा ने कहा है कि सरकारी प्राइवेट कालेजों और यूनिवर्सिटीज कि फीस को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अगर किसी भी छात्र को शिक्षा हासिल करनी है तो उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। जो ऐसा करने मेें असमर्थ है उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी यूनिवर्सिटी ने सरकारी निजी काॅलेजोें में चल रहे कोर्साें की फीस को प्रत्येक सेमेस्टर पांच हजार रुपए बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 8 सरकारी और 28 प्राइवेट कालेजों में करीब 70 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे है। जिसके लिए उन्हें पहले से ही बहुत ज्यादा फीस देनी पड़ रही है। ऐसे में अब और फीस दरों में बढ़ोतरी से छात्राें उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा।

खबरें और भी हैं...