पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एएसपी बीडी नेगी से मिले नवबहार के लोग, अवैध डंपिंग पर रोक की मांग

एएसपी बीडी नेगी से मिले नवबहार के लोग, अवैध डंपिंग पर रोक की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवबहार के लाेग समस्या को लेकर एएसपी भजन देव नेगी को ज्ञापन सौंपते हुए।

शिमला | नवबहारक्षेत्र में सड़क के किनारे अवैध रूप से मलबा अभी भी फेंका जा रहा है। मलबा फेंके जाने से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, तो यह मलबा क्षेत्र के लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है। बुधवार को नवबहार के लोग एएसपी सिटी भजन देव नेगी से मिले और अवैध रूप से मलबा नाले में गिराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मलबा लंबे समय से गिराया जा रहा है। लोग इस मामले को लोक निर्माण विभाग के पास कई मर्तबा उठा चुके हैं, मगर विभाग पर इस पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। अभी लोगों को पुलिस से ही कार्रवाई की आस है। पुलिस ने मलबा फेंकने वालों पर उचित कार्रवाई कर इस पर रोक लगा सकती है। वहीं लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र के भीतर शराबियों का भी जमावड़ा लगा रहा है। नशे में धुत्त शराबी केवल माहौल खराब कर रहे हैं, बल्कि इनके कारण महिलाओं का अकेले गुजरना भी मुश्किल हो गया है। एएसपी भजन देव नेगी ने बताया कि नवबहार के लोग मिलने पहुंचे थे और उन्होंने समस्याएं रखी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना छोटा शिमला के एसएचओ चंद्रशेखर को उचित कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही अवैध रूप से मलबा गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...