पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोअर बाजार जैन धर्मशाला के समीप शौचालय को रेनोवेट किया जाए

लोअर बाजार जैन धर्मशाला के समीप शौचालय को रेनोवेट किया जाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनधर्मशालाके समीप लोअर बाजार में बने शौचालय को रेनोवेट किया जाए। व्यापार मंडल के पूर्व उपप्रधान करनैल सिंह जायस्वाल ने इसके लिए नगर निगम महापौर संजय चौहान सहित नगर निगम आयुक्त को भी इस बारे में पत्र दिया है। पूर्व उपप्रधान करनैल सिंह जायस्वाल का कहना है कि यहां बाजार में कारोबारियों की बहुत संख्या है। अगर नगर निगम इस शौचालय को ठीक ढंग से रेनोवेट करे और इसमें पानी आदि की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखे तो इससे कारोबारियों को राहत मिलेगी। उन्होंने मांग की है कि इस शौचालय के रेनोवेशन के बाद नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए ताकि आस पास के दुकानादारों को भी दिक्कत आए। उन्होंने कहा कि अभी इस शौचालय में बहुत कमियां है जिस दूर किया जाना बहुत जरूरी है। आए दिन इस शौचालय में कभी दूसरे दिन तो कभी तीन दिन बाद सफाई होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को बाजार में जहां जहां जगह मिलती है और शौचालय बनाए जाने चाहिए। पार्षद भारती सूद ने कहा कि इस शौचालय को जल्द ही रेनोवेट किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...