पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छुट्टियों के बाद बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों में डटे छात्र

छुट्टियों के बाद बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों में डटे छात्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | सर्दियोंकी छुटिट्यों के बाद बुधवार को स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी में रौनक लौटी। स्कूल में पहले दिन छात्र छात्राओं ने खिलखिलाते चेहरे नये सत्र का आगाज किया। नये सत्र में पहले दिन सभी छात्रों ने स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज की। छुटिट्यों के बाद सभी अध्यापक और छात्र बड़े उत्साहित नजर आए। इस मौके पर स्कूल की प्रिसिंपल सीमा मेहता ने अध्यापकों के साथ मिलकर नए सत्र के लिए विद्यालय में होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संबधित योजनाएं बनाई। दसवीं कक्षा के सभी छात्र प्रथम बार बोर्ड की परीक्षा में बैठने के लिए उत्साहित हैंं। स्कूल की प्रिंसिपल सीमा मेहता ने बताया कि दसवीं का पहला सत्र है जो बोर्ड की परीक्षा में बैठेगा। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापकों और छात्रों ने कक्षाओं में अपने- अपने अनुभव साझा किए और विचार विमर्श किए।

खबरें और भी हैं...