पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गीतांश बने देशव्यापी बेस्ट मीडिया संयोजक

गीतांश बने देशव्यापी बेस्ट मीडिया संयोजक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशयुकांके सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर गीतांश को पूरे भारतवर्ष का बेस्ट मीडिया संयोजक का खिताब मिला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गीतांश को इस खिताब से नवाजा है।

दिल्लीमें हुई बैठक

देशके 19 राज्यों के युकां सोशल मीडिया समन्वयकों को तीन दिन पूर्व एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया था। इस बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा अमरेंद्र बराड़ के साथ-साथ आईवाईसी की मीडिया इंचार्ज राधिका भी उपस्थित थी। हिमाचल प्रदेश से युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य और प्रभारी अफजल अहमद की संस्तुति के बाद गीतांश को इस बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली भेजा गया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष हर राज्य में युवा कांग्रेस और सोशल मीडिया की गतिविधियों और राज्यों द्वारा कांग्रेस की नीतियों पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी पर व्यापक चर्चा हुई। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस केंद्रीय आलाकमान द्वारा घोषित प्रत्येक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू करके पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी है।

हिमाचल प्रदेश का सोशल मीडिया विंग पूरे भारत में बीते वर्ष प्रथम आया है। अब तीन दिन पूर्व राष्ट्र स्तरीय बैठक में युकां के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक गीतांश ने पूरे भारत की टीम में बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की पूरी टीम ने उन्हें बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...