पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काली भेड़ें तलाशने को कमेटी गठित

काली भेड़ें तलाशने को कमेटी गठित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकांग्रेस ने जिला परिषद आैर बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में क्राॅस वोटिंग के मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। इमसें पार्टी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, रामलाल ठाकुर, हर्ष वर्धन चौहान आैर सचिव बलदेव नेगी को शामिल किया है। इन्हें रिपोर्ट तैयार कर पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सौंपनी होगी। पार्टी को हाल ही में हुए जिला परिषद, नगर पंचायत, नगर परिषद और बीडीसी चुनावों में हुई क्रास वोटिंग से पार्टी से संबंधित उम्मीदवारों की पराजय के मुद‌्दे पर एक जांच का काम सौंपा है। पार्टी के

मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि जांच कमेटी ;फैक्ट फाईन्डिग कमेटी जिला परिषद, नगर पंचायत, नगर परिषद और बीडीसी चुनावों में हुई क्रास वोटिंग से संबंधित शिकायतों के आधार पर जांच करेंगे। अपनी रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपेगे।

कांगड़ा जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। कांगड़ा में बहुमत के बावजूद पार्टी को जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर हुए मतदान में हार का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...