पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाह लेंगे भाजपा कोर कमेटी की बैठक

शाह लेंगे भाजपा कोर कमेटी की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलभाजपा की रणनीति अाने वाले समय में क्या रहेगी, दिल्ली में सोलह फरवरी को होने वाली कोर कमेटी की बैठक में यह तय हो सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में यह बैठक होनी है। बैठक में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की अभी से क्या रणनीति रहेगी, इस पर चर्चा होनी प्रस्तावित है। इसके साथ ही पार्टी के नेताआें में गुटबाजी हो एकजुटता के साथ पार्टी चुनावों से लेकर हर मोर्चे पर रहे, इस पर रणनीति बन सकती है। पार्टी की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार भी अभी फिलहाल किया जाना है। ऐसे में सोलह को होने वाली बैठक में इसको लेकर भी चर्चा प्रस्तावित है। सूत्र बताते हैं कि बिहार चुनावों के परिणामों के बाद भाजपा किसी भी राज्य में कोई गुटबाजी सहन करने के मुड में नहीं है। ऐसे में पार्टी ने सभी राज्यों में पार्टी के बड़े नेताआें के बीच समन्वय बिठाने के लिए कसरत शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा भी इस बैठक के बाद ही संभव होगी। इसमें सभी नेताआें की सहमति के बाद ही कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन हो सके, इसके लिए भी कोई रास्ता निकाला जा सके। सूत्र बताते हैं कि हिमाचल भाजपा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दिल्ली में मजबूत होने के बाद से राज्य में भाजपा के दो की बजाय तीन ध्रूव बनते दिख रहे हैं। इससे पहले भाजपा में धूमल आैर शांता गुट के बीच में ही जंग चलती रही है। अब तीन गुटों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए हर मोर्चे पर काम किया जा रहा है। पार्टी इसके लिए हाईलेवल तक गंभीरता से काम कर रही है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने माना कि सोलह फरवरी को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक होनी है। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।

कार्यकारिणी में स्थान मिलने की उम्मीद

इसबार की कार्यकारिणी में एबीवीपी आैर भाजयुमों में रहे युवा नेताआें को भी प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने की उम्मीद है। दोनों ही संगठनों से कुछ नेता अपना कार्यकाल पुरा करने के बाद अब पार्टी में काम करने के इंतजार में हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी

बैठक के बाद

प्रदेशअध्यक्ष सतपाल सत्ती ने राज्य की नई कार्यकारिणी का विस्तार करना है। इसके लिए सभी बड़े नेताआें की सहमति से ही नाम शामिल किए जाने हैं। इसके लिए भी कसरत अंदरुनी तौर पर चल रही है। सभी नेताआेें की सहमति के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है।

खबरें और भी हैं...