शिमला- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र लिख स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल चौहान ने भाजपा द्वारा प्रचारित झूठी सदस्यता ग्रहण करने बारे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र लिख कर स्थिति स्पष्ट की है। अनिल चौहान ने कहा कि वह पिछले 20 सालों से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे है और आगे भी पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के नेताओं के साथ एक शिष्टाचार भेंट के तहत मिले थे, इस बीच भाजपा के कुछ नेताओं ने धोखे से उनकी फोटो खींच ली और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने बारे झूठा प्रचार किया गया है।