पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एएसपी की गाड़ी का चालान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एएसपीबिलासपुर का शिमला में चालान हो गया। दरअसल, एएसपी रोहित मालपानी की गाड़ी शुक्रवार को सील्ड रोड में घुस गई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाते हुए चालान कर दिया। चालान शैलेट डे के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक एएसपी के पास सील्ड रोड का कोई परमिट ही नहीं था, बावजूद इसके उनकी गाड़ी उक्त रोड पर जा रही थी। वहीं सूचना मिली है कि एएसपी बत्ती का भी दुरुपयोग कर रहे थे।

हाईकोर्ट के आदेशों के पास पुलिस बंधित और प्रतिबंधित सड़कों पर सख्ती बरती है और बिना परमिट किसी को इन सड़कों पर नहीं छोड़ा जा रहा है। परमिट होने पर पुलिस कार्रवाई के तौर पर चालान करती है। पुलिस की इस सख्ती के चलते इन दिनों वाहन चालक बिना परमिट उक्त सड़कों पर गुजरने से कतराते हैं।

कानून सबके लिए एक: एसपी

एसपीडीडब्ल्यू नेगी ने चालान की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नियम कानून सबके लिए बराबर है। जो कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई हर हाल में होगी। फिर चाहे वह पुलिस से ही क्यों हो। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित और बंधित सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नरमी बिल्कुल बरती जाए।

खबरें और भी हैं...