शिमला में फरवरी की दूसरी बर्फबारी
शिमला में शनिवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद शहर का दृश्य। ( फोटो:सतनाम गिल )
कुफरी, फागू में तीन घंटे ठप रहा यातायात
बर्फबारीके कारण जहां शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त रही, वहीं कुफरी और फागू में सुबह के समय करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। शाम के समय ही ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सका। इसके साथ ही कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और चौपाल में यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। शनिवार सुबह रोहडू रूट पर एचआरटीसी की बस भेजी गई, लेकिन इसके बाद बसों को इस रूट पर नहीं भेजा गया।
शिमला| फरवरीमाह में दूसरी बार हुई बर्फबारी से जहां बागवान बाग बाग हुए हैं, वहीं पर्यटकों के लिए भी बर्फ खुशी की सौगात लेकर आई है। शनिवार को सुबह से ही बर्फबारी होती रही, जिसके चलते बाहरी राज्य से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे।.....
बागवानों की चांदी
बर्फबारीसे बागवानों को भी काफी लाभ हुआ है। ऐसे में अब चिलिंग ऑवर पूरे होने की उम्मीद है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां चिलिंग ऑवर लगभग पूरे हो गए हंै, वहीं लोअर बेल्ट में अभी और नमी की जरूरत है। ऐसे में फरवरी माह के अंत में यदि एक बार और हिमपात होता है तो चिलिंग ऑवर पूरे हो जाएंगे। बगीचों में 1200 से लेकर 1800 घंटे चिलिंग ऑवर की जरूरत होती है। इसी तरह किसानों को भी इस बर्फबारी से लाभ होगा।