आईजीएमसी के रेडियोलॉजी विभाग में ठिठुर रहे मरीज
शिमला| आईजीएमसीके रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहुंच रहे मरीजों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। विभाग में सेंट्रल हिटिंग सिस्टम चलने से मरीजों को परेशानी रही है। एक्सरे करवाने आए मरीज राम प्रकाश, सुनीता, वीरेंद्र ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में उन्हें एक्सरे करवाने के लिए काफी देर तक खड़े रहना पड़ा। इस दौरान वहां तक ठंड में ठिठुरते रहे। उनका कहना है कि वहां पर सेंट्रल हिटिंग सिस्टम शुरू किए जाने चाहिए, ताकि मरीज ठंड से बच सके।