पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला बंद टेट परीक्षा देने से छूटे कई स्टूडेंट्स

बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला बंद टेट परीक्षा देने से छूटे कई स्टूडेंट्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आयोजित टेट परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई है। बर्फबारी के बीच शहर में टेट की परीक्षा देने के लिए हजारों की संख्या में स्टूडेंट पहुंचे। इसके अलावा कई ऐसे भी अभ्यर्थी है जो खराब मौसम की वजह से परीक्षा देने से वंचित रह गए। ऊपरी शिमला बर्फबारी के कारण बंद हो गया, जिस कारण जिन अभ्यर्थियों ने सुबह के समय परीक्षा देने के लिए आना था, वह समय पर नहीं पहुंच पाए।

शिमला में सुबह से हल्की बर्फबारी होती रही, इसके बावजूद हजारों छात्रों ने कड़ाके की ठंड के बीच परीक्षाएं दी। शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी उम्मीदवारों को उनके दिए पतों के अनुसार रोल नंबर जारी किए थे। टीजीटी एलटी, नॉन-मेडिकल और शास्त्री टेट की परीक्षा स्थापित परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं हुई। गौर रहे कि टेट की परीक्षा को शिक्षक बनने की पात्रता को पूरा करने के लिए ली जाती है। ऐसे में शिक्षा बोर्ड की ओर इन दिनों अलग-अलग चरणों में परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।

दोसेशन मेें उलझे छात्र

प्रदेशस्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। इसके अलावा शास्त्री, भाषा अध्यापक की टेट की दोपहर दो बजे से सायं साढ़े चार बजे तक आयोजित की गई। प्रदेश के भावी अध्यापक मॉर्निंग और इवनिंग के चक्कर में बुरी तरह से उलझ गए, जिस कारण कई छात्र सुबह के सत्र में परीक्षा की बजाय शाम के सत्र में पहुंच गए। कुछ सेंटरों से इस प्रकार की शिकायतें मिली हंै, जबकि कॉल लेटर में साफ दिया गया था कि उम्मीदवार को कब परीक्षा के लिए आना है। इसके बावजूद भी कई स्टूडेंट्स मार्निंग, इवनिंग सेशन में उलझे रहे। बहरहाल शनिवार को फरवरी माह की दूसरी बर्फबारी हुई शनिवार को ही टेट की परीक्षा का प्रदेश भर में आयोजन किया गया। ऊपरी शिमला में सुबह के समय से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी जिससे कई स्टूडेंट्स परीक्षा देने से छूट गए।

टेट की परीक्षा देने के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़।

एक ही संेटर में नहीं पहंुचे 84 उम्मीदवार

पोर्टमोरस्कूल में बनाए गए सेंटर में कुल 748 छात्रों अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी। सुबह 10 बजे से टीजीटी नाॅन मेडिकल की परीक्षा और दोपहर 2 बजे के बाद भाषा अध्यापक टेट की परीक्षा हुई। यहां एक ही संेटर में लगभग 664 छात्रों ने परीक्षा दी और 84 छात्र खराब मौसम के कारण परीक्षा नहीं दे पाए। परीक्षा संचालकों का कहना है कि इस सेंटर में छात्रों की काफी भीड़ परीक्षा देने के लिए उमड़ी थी। यहां सुबह और शाम के सेशन में छात्रों ने परीक्षा दी। इसके अलावा शहर के अन्य स्कूलों में भी टेट परीक्षा का आयोजन किया गया। यहां पर भी अनेक स्टूडेंट्स परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

खबरें और भी हैं...