पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक ही दिन 2 परीक्षाएं,अभ्यर्थी उलझे

एक ही दिन 2 परीक्षाएं,अभ्यर्थी उलझे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल लोक सेवा आयोग प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा बोर्ड के आपसी तालमेल की कमी के चलते प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवा एक बार फिर असमंजस की स्थिति में गए हैं। मार्च माह के प्रथम सप्ताह में दो पदों के लिए होने वाली दोनों परीक्षाएं एक ही दिन रख दी गई हैं।

ऐसे में अब अभ्यर्थी यह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि कौन सी परीक्षा दी जाए और कौन सी छोड़ दी जाए। यही नहीं अधिकांश युवाओं ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किए हैं। उन्होंने इसके लिए तय की गई फीस भी जमा करवा दी है, बावजूद इसके अब युवाओं को एक ही परीक्षा का चयन करना मजबूरी बन गई है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की ओर से असिस्टेंट माइनिंग आॅफिसर तथा हिमाचल लोक सेवा आयोग की ओर से एलाइड की परीक्षा तय की गई है। दोनों ही परीक्षाओं की तिथि 6 मार्च तय की गई है। हालांकि एलाइड के लिए पांच मार्च को भी कुछ युवाओं को रोलनंबर दिए गए हैं, मगर कुछ युवाओं को इसके लिए 6 मार्च को भी बुलाया गया है। ऐसे में अब वह युवा परेशानी में है।

पहलेभी आई परेशानी

एकही दिन दो परीक्षाएं होना पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी आयोग बोर्ड के तालमेल की कमी के चलते कई बार इस तरह की दिक्कतें युवाओं को उठानी पड़ी है। एक ही दिन में दो परीक्षाएं आयोजित की जाती है, जिससे युवाओं को एक ही परीक्षा का चयन करना पड़ता है। मगर तो बोर्ड परीक्षा में कोई तब्दीली करता है और ना ही आयोग इसमें पहल कर रहा। ऐसे में हजारों युवाओं को परेशानी में डाल दिया जाता है।

क्या कहते हैं युवा

शिमलाके निवासी योगेंद्र सिंह, गौरव, सुरेंद्र, महेश कुमार, शकुंतला, दीक्षा, महेंद्र ठाकुर, मीनाक्षी वर्मा आदि का कहना है कि उन्होंने दोनों परीक्षाओं के आवेदन फार्म भरे हुए हैं। दोनों की परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट माइनिंग आॅफिसर तथा एलाइड दोनों परीक्षाओं की तिथि 6 मार्च है। यही नहीं परीक्षाओं के सेंटर भी अलग-अलग है। ऐसे में अब वह केवल एक ही परीक्षा दे पाएंगे। उन्होंने लोक सेवा आयोग या बोर्ड के अधिकारियों से परीक्षा कार्यक्रम में तब्दीली करने की मांग की है।

6 मार्च को होगी असिस्टेंट माइनिंग आॅफिसर तथा एलाइड की परीक्षा

खबरें और भी हैं...