पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएफआई का झूठे आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन कल

एसएफआई का झूठे आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएफआई राज्य कमेटी ने दिल्ली जेएनयू मामले में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी का दिल्ली विवि के एसएफआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अंदर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे मामले में बिना किसी सबूत के एसएफआई वामपंथी छात्र संगठनों पर आरोप लगाए जाने वाले बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

एसएफआई राज्य कमेटी के अध्यक्ष विवेक राणा ने कहा है कि जेएनयू में जो देश विरोधी नारे लगाए गए हैं वो निंदनीय है आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन जेएनयू में सभी छात्रों को देशद्रोही बोलना तमाम वामपंथी छात्र संगठनों को जिम्मेवार ठहराना उचित नहीं है। राज्य कमेटी ने आरोप लगाया है कि पूरे देश में एसएफआई रोहित वेमूला की हत्या के मामले में केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्षरत है। प्रदेश में भी एसएफआई विवि सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के विरोध में लगातार संघर्ष छेड़े हुए है, इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों आम जनता का ध्यान मुद्दों से हटाने के लिए एसएफआई के ऊपर झूठे आरोप लगा रही है, जोकि निंदनीय है। राज्य कमेटी ने अध्यक्ष ने कहा कि एसएफआई के खिलाफ झूठे आरोप लगाए जाने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 15 फरवरी को पूरे प्रदेश के अंदर धरने प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...