चनावग में तेंदुए की दहशत, लोगों ने की पिंजरा लगाने की मांग
शिमला|उपतहसील धामीकी ग्राम पंचायत चनावग में लोग तेंदुए की दहशत से परेशान हैं। क्षेत्र में कई बार तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीण अब घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं साथ ही बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ घरों के आसपास करीब आठ से दस बार देखा जा चुका है। उन्होंने वन विभाग की वाइल्ड लाइफ विंग से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाए। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार क्षेत्र में तेंदुआ कई पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। इसके अलावा लोगों पर भी झपट चुका है।